रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान वे विश्व में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति को भी दृढता से रखेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि वे अन्य एससीओ सदस्य देशों के रक्षामंत्रियों और भारतीय समुदाय के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए उत्सुक हैं। श्री सिंह आज किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।
किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह














