बांग्‍लादेश: कालबैशाखी तूफान के दौरान सात जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत


विदेश 27 April 2026
post

बांग्‍लादेश: कालबैशाखी तूफान के दौरान सात जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

बांग्‍लादेश में कालबैशाखी तूफान के दौरान सात जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की मृत्‍यु हो गई और सात अन्‍य घायल हो गए। गाईबांधा में सबसे अधिक पांच लोगों की जान गई। सिराजगंज, जामालपुर और ठाकुरगांव में दो-दो लोगों के मरने की खबर है। वहीं बगुड़ा, नाटोर और पंचगढ़ में एक-एक व्‍यक्ति के मरने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में कई अन्‍य लोग घायल हुए हैं। कुछ मवेशी भी बिजली की चपेट में आए1

ढाका और रंगपुर, मयमनसिंह तथा सिलेट डिवीजन के कुछ हिस्‍सों में तूफान के साथ बारिश हो रही है। बांग्‍लादेश मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में अलग-अलग स्‍थानों पर बारिश जारी रह सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी।

You might also like!