विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू के शिक्षा मंत्री हमोआ होलोना से मुलाकात की


विदेश 25 April 2026
post

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू के शिक्षा मंत्री हमोआ होलोना से मुलाकात की

विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने तुवालू में वहां के शिक्षा मंत्री और कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री हमोआ होलोना से मुलाकात की। श्री मार्गेरिटा ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भारत-तुवालू सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की।

इससे पहले, श्री मार्गेरिटा ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पॉलसन पनापा से भी मुलाकात की। श्री मार्गेरिटा ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित द्विपक्षीय विकास सहयोग को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत और तुवालू के बीच साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित गहरी साझेदारी हैं। श्री मार्गेरिटा ने कहा कि भारत तुवालू की विकास यात्रा में प्रमुख भागीदार बना हुआ है।

You might also like!