मजदूर दिवस पर श्रमिक उतरे सड़क पर , दैवेभो कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


शहर 01 May 2026
post

मजदूर दिवस पर श्रमिक उतरे सड़क पर , दैवेभो कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रायगढ़ 01 मई । नियमितीकरण व स्थाईकरण सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज शुक्रवार काे रायगढ़ जिला मुख्यालय पंहुच कर धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल कर वित्त मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा l
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर से जुटे कर्मचारियाें ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के रायगढ़ स्थित कार्यालय का घेराव करने पंहुचे थे परन्तु जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर शहर में रैली निकाल कर ज्ञापन सौपे l कर्मचारी संघ का कहना था कि विधान सभा चुनाव के पूर्व उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने फेडरेशन के मंच में आ कर घोषणा की थी कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण व स्थाईकरण किया जायेगा l जन घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में 100 दिनों के भीतर इस कार्य को करने का वादा किया गया था लेकिन 800 दिन बीत गये अब तक कुछ नहीं हो पाया है l सरकार की कार्यशैली से नाराज मजदूर आज एक मई मजदूर दिवस पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए हैं l श्रमिकों का कहना है कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी है जिन्हे बजट में नियमितीकरण का प्रस्ताव रखना है लेकिन वे मजदूरों की मांग को दरकिनार कर दिये हैं यही वजह है कि वित्त मंत्री के विधान सभा स्थित कार्यालय का घेराव करने सभी श्रमिक रायगढ़ पंहुचे हैं l

You might also like!