तरबूज, ककड़ी के लिए किराए पर खेत, उगा डाली अवैध अफीम; एक-दूसरे पर भड़के BJP-कांग्रेस के नेता


शहर 02 May 2026
post

तरबूज, ककड़ी के लिए किराए पर खेत, उगा डाली अवैध अफीम; एक-दूसरे पर भड़के BJP-कांग्रेस के नेता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने सुसराल में तरबूज और ककड़ी उगाने के लिए खेत किराए पर लिए थे, लेकिन उसने वहां पर अवैध अफीम उगा डाली. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

छत्तीसगढ़ में प्रशासन की तरफ से लगातार अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई की जा रही है. इसी वजह से रोज नए-नए केस आ रहे हैं. अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई थी. पिछले 15 दिनों में यह चौथा मामला है. अब इसके बाद ही कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने हो गए हैं.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली तब पुलिस दल मौके पर पहुंचा और एक आरोपी मार्शल सांगा (40) को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने अफीम की फसल को जब्त कर लिया है. अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

झारखंड का रहने वाला है आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी झारखंड राज्य के खुंटी जिले का निवासी है और उसकी शादी तमनार क्षेत्र की सुषमा खलखो से हुई है. वह पिछले कुछ वर्षों से ससुराल में रहकर, स्थानीय किसानों से तरबूज, ककड़ी और सब्जी उगाने के नाम पर खेत किराए पर ले रहा था और गोपनीय तरीके से अफीम की अवैध खेती कर रहा था.

 

 

You might also like!