प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो


देश 07 May 2026
post

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बदला सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो

भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के अद्भुत शौर्य और साहस के प्रतिमान, ऑपरेशन सिंदूर को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को सम्मान देने के लिए अपने सोशल मीडिया अकांउट प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सशस्‍त्र सेनाओं की सफलता और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए देशवासियों से भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोफाइल पिक्चर बदलने की अपील की है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफाइल बदली है। तस्वीर में काले रंग की पृष्ठभूमि पर ऑपरेशन सिंदूर शब्द और उसके ऊपर राष्ट्रीय ध्वज अंकित है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था। देश को उनके अदम्य साहस, अटूट संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व है।

You might also like!