ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार


व्यापार 01 July 2026
post

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली, 01 जुलाई। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 136.46 अंक यानी 0.26 प्रतिशत उछल कर 52,319.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,499.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 393.58 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,213.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 210.11 अंक यानी 0.40 प्रतिशत टूट कर 52,109.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोप के तीनों प्रमुख बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,497.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,403.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 368.92 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछल कर 24,995.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,984 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 145.66 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूट कर 22,881.02 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 106.41 अंक यानी 1.26 प्रतिशत लुढ़क कर 8,370.07 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 361.68 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 70,424 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,599.04 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 958.31 अंक यानी 2.08 प्रतिशत उछल कर 47,084.22 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी आज शानदार बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 1.21 प्रतिशत की उछाल के साथ 5,711.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.08 प्रतिशत उछल कर 4,138.65 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,174.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

You might also like!