बच्चों की फेवरेट स्नैक रेसिपी

post

बच्चों की फेवरेट स्नैक रेसिपी

शाम के समय जैसे ही 6 बजते हैं, कई घरों में बच्चों की भूख और फरमाइशें शुरू हो जाती हैं. ऐसे में माता-पिता अक्सर जल्दी बनने वाले स्नैक्स की तलाश में रहते हैं, जो स्वादिष्ट भी हों और हेल्दी भी. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मसाला मैकरोनी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. यह डिश कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आती है. मसाला मैकरोनी के लिए जरूरी सामग्री इस रेसिपी के लिए 1 कप मैकरोनी, 1 बारीक कटा प्याज, 1 टमाटर या टमाटर प्यूरी, आधा कप शिमला मिर्च, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार, साथ में 2 बड़े चम्मच तेल या बटर और हरा धनिया चाहिए. मैकरोनी उबालने की आसान विधि सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें नमक व थोड़ा तेल डालें.


अब मैकरोनी डालकर 8 से 10 मिनट तक उबालें. जब यह नरम हो जाए, तो इसे छानकर ठंडे पानी से धो लें ताकि यह आपस में चिपके नहीं. मसाला तैयार करने की विधि अब कड़ाही में तेल या बटर गर्म करें. इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें. फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं. इसके बाद शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां डालकर 2 मिनट पकाएं. अब टमाटर और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. मैकरोनी मिक्स करने की स्टेप अब तैयार मसाले में उबली हुई मैकरोनी डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. इसे 2 मिनट ढककर पकाएं ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए. अंत में टोमैटो केचप डालें और हरा धनिया छिड़क दें. सर्व करने का तरीका गरमा-गरम मसाला मैकरोनी परोसें. चाहें तो ऊपर से चीज डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है. यह झटपट बनने वाली डिश बच्चों के लिए एक परफेक्ट ईवनिंग स्नैक साबित हो सकती है.


You might also like!