बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर: द मूवी' का जलवा जारी


मनोरंजन 07 September 2026
post

बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर: द मूवी' का जलवा जारी

अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को 32 करोड़ और ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 132.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

वीकेंड पर मिली इस मजबूत कमाई से साफ है कि 'मिर्जापुर' की लोकप्रियता बड़े पर्दे पर भी दर्शकों के बीच बरकरार है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स और फ्रेंचाइजी की मजबूत फैन फॉलोइंग का फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलता नजर आ रहा है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने पहले से सिनेमाघरों में मौजूद कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

दूसरी ओर, यश की 'टॉक्सिक' की रफ्तार वीकेंड पर भी धीमी बनी हुई है। फिल्म ने 12वें दिन 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका भारत में नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म की कमाई अब तक 337.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो इसके कथित 500 करोड़ रुपये के बजट से काफी दूर है। वहीं, 'हनुमान अंश' ने 31वें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

You might also like!