बाढ़ प्रभावित नेपाल को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने को अमेरिका तैयारः मार्को रुबियो


विदेश 07 September 2026
post

बाढ़ प्रभावित नेपाल को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने को अमेरिका तैयारः मार्को रुबियो

काठमांडू, 07 सितंबर   अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से टेलीफोन पर बात की और विनाशकारी बाढ़ में हुई जानमाल की क्षति के लिए सांत्वना देते हुए नेपाल सरकार के प्रति एकजुटता जताई। रुबियो ने कहा कि अमेरिका विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित नेपाल को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

आरएसपी के अनुसार रुबियो ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और इस कठिन समय में नेपाली जनता तथा नेपाल सरकार के प्रति एकजुटता जताई। रुबियो ने कहा कि अमेरिका नेपाल को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

बातचीत के दौरान लामिछाने ने कहा कि उनकी पार्टी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा जारी खोज, बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने रुबियो को आश्वस्त किया कि हाल की बाढ़ से प्रभावित विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए नेपाल प्रतिबद्ध है।

लामिछाने ने आपदा के दौरान सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए अमेरिकी सरकार का आभार जताया।

You might also like!