अभिजीत दीपके ने सौरव दास के आरोप पर रिएक्शन दिया है. सीजेपी नेता सौरव दास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार उन्हें, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी कार्रवाई से युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं. नई पीढ़ी अपने अधिकारों और भविष्य के लिए जागरूक हो चुकी है.
अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त
ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और निष्पक्ष
चुनाव सुनिश्चित नहीं होते, तब तक ऐसे चुनावों में हिस्सा लेने का कोई मतलब नहीं है,
क्योंकि उनके अनुसार विजेता पहले से तय है. दीपके ने दावा किया कि
बीजेपी उन राज्यों में भी जीत रही है, जहां कथित तौर पर 'मोदी लहर' के दौरान भी उसे सफलता नहीं मिली थी.
उन्होंने इसके लिए ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार बताया. दीपके ने कहा कि ज्ञानेश
कुमार के पद से हटने और SIR प्रक्रिया पर रोक लगने के बाद ही
पता चलेगा कि बीजेपी वास्तव में कितनी सीटें जीतती है.

















