रायपुर, 27 अक्टूबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को विभिन्न बैठकों एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री साय शाम करीब 4:10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त वे रोहिणीपुराण में आयोजित करमा पूजा पर्व महोत्सव में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत दिनभर विभिन्न विभागीय बैठकों, सम्मान समारोह और स्थानीय सांस्कृतिक आयोजन में उनकी सहभागिता रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिपरिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, कई कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

















