ढाका में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश के कार्यालय पर हमला


विदेश 27 October 2026
post

ढाका में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश के कार्यालय पर हमला

ढाका (बांग्लादेश), 27 अक्टूबर   देश राजधानी ढाका के पलटन इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ लोगों कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ बांग्लादेश (सीपीबी) के कार्यालय 'मुक्ति भवन' पर हमला कर दिया। सीपीबी ने इस घटना के लिए बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। बीएनपी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सीपीबी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सज्जाद ज़हीर चंदन ने बताया कि युवाओं के एक समूह ने उनके कार्यालय पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने इसके लिए बीएनपी और जमात के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति, बांग्लादेश छात्र यूनियन के पूर्व अध्यक्ष दीपक शील को शाम के समय हिरासत में लिए जाने और बाद में उनकी रिहाई के कारण पैदा हुई।

चंदन के अनुसार, हमलावरों ने सीपीबी कार्यकर्ताओं पर जॉय बांग्ला के नारे लगाने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय से ऐसा कोई नारा नहीं लगाया गया था। पलटन थाना प्रभारी अधिकारी आरिफुल इस्लाम ने बताया कि दीपक शील की रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाते हुए जॉय बांग्ला के नारे लगाए।

उन्होंने बताया कि इन नारों से नाराज होकर कुछ लोगों ने सीपीबी कार्यालय पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और दोनों समूहों के कार्यालयों में जवानों को तैनात किया गया है।

You might also like!