नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला माहौल बना रहा, जहां प्रमुख सूचकांकों में मजबूती दिखी लेकिन एक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है, जहां अधिकांश प्रमुख सूचकांक शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि कुछ बाजार में गिरावट का दबाव भी देखा जा रहा है।
मंगलवार को आर्टिफिशियली इंटेलिजेंस (एआई) सेक्टर में काम करने वाली टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 15.99 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़ कर 52,377.57 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स में 45.83 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी आई, जिसके कारण यह सूचकांक 7,722.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नैस्डैक कंपोजिट भी 308.43 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 26,477.81 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सुबह फिलहाल 85.92 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,290.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 179.93 अंक यानी 0.70 प्रतिशत उछल कर 25,590.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस के सीएसी इंडेक्स ने 39.82 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,887.14 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत, ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स दबाव में कारोबार करता रहा। पूरे सत्र के कारोबार के बाद यह सूचकांक 80.79 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,686.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज ज्यादातर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाले गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह गिरावट का रुख साफ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 225 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 22,587 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार में आई तेजी के असर से जापान के बाजार में आज जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है। यहां निक्केई 225 इंडेक्स आज भारी उछाल के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 867.63 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 64,136 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी आज बढ़त के साथ हरे निशान में है। फिलहाल यह सूचकांक 22.63 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,406.39 अंक के स्तर पर बना हुआ है।
वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स भी आज मामूली बढ़त के साथ काम करता नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 68.68 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,110 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही, दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त छलांग देखने को मिल रही है। चौतरफा खरीदारी के दम पर फिलहाल यह इंडेक्स 360.55 अंक यानी 6.39 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़त लेकर 5,998.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज उत्साह का माहौल है। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक 709.74 अंक यानी 1.54 प्रतिशत उछल कर 46,805.97 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आज हरे निशान में है। फिलहाल यह सूचकांक 26.14 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,674.44 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके विपरीत, थाईलैंड के सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.16 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मंदी के साथ 1,573.86 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में भी आज बिकवाल हावी नजर आ रहे हैं, जिसके चलते यह सूचकांक 67.61 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,198.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया के भी ज्यादातर बाजार में खरीदारी का रुख

















