यूपीएससी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को आयोग की 76वीं वार्षिक रिपोर्ट सौंपी


देश 29 October 2026
post

यूपीएससी अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को आयोग की 76वीं वार्षिक रिपोर्ट सौंपी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर   संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आयोग के सदस्यों के साथ गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें आयोग की 76वीं वार्षिक रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर आयोग के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी स्मारक सिक्के और डाक टिकट भी राष्ट्रपति को भेंट किए गए।

राष्ट्रपति भवन की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष के साथ उसके सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला, सुमन शर्मा, बिद्युत बिहारी स्वैन, डॉ. दिनेश दासा, शील वर्धन सिंह, संजय वर्मा, सुजाता चतुर्वेदी और अनुराधा प्रसाद भी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे।

आयोग इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इसकी शुरुआत 1926 में हुई थी। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित विभिन्न शीर्ष सिविल सेवाओं में अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है।

You might also like!