इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान


मनोरंजन 05 November 2026
post

इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान

मुंबई, 05 नवंबर । अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' रिलीज से पहले चर्चा में है। निर्माताओं ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें इमरान का आक्रामक अंदाज और जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में तेज संगीत के साथ अभिनेता का एक दमदार संवाद भी सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, "मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे।"


आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के कई गाने पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब नए मोशन पोस्टर के जरिए निर्माताओं ने इसकी एक्शन से भरपूर कहानी की झलक पेश की है।


सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी 'गनमास्टर G9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से होगा। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों का ध्यान खींचने की होड़ देखने को मिलेगी।


You might also like!