इतिहास के पन्नों में 28 अप्रैल: इसरो ने पीएसएलवी-सी के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर इतिहास रचा।


देश 27 April 2025
post

इतिहास के पन्नों में 28 अप्रैल: इसरो ने पीएसएलवी-सी के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर इतिहास रचा।

भारत के इतिहास में 28 अप्रैल खासा अहम स्थान रखता है। इसी दिन 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी 9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर इतिहास रचा था। खास बात यह थी कि इसमें आठ विदेशी उपग्रह और दो भारतीय उपग्रह शामिल थे। यह एक बार में सबसे अधिक उपग्रह प्रक्षेपित करने का यह विश्व का एक रिकार्ड था। जो विदेशी आठ उपग्रह थे उनमें कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, जापान और नीदर लैंड से थे। यह लांचिंग श्रीहरिकोटा के एसडीएससी-एसएचएआर ्प्रक्षेपण स्थल से की गई।


अन्य प्रमुख घटनाएं

1945 - इटली के देशभक्त सैनिकों द्वारा तानाशाह मुसोलिनी एवं उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या।

1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा

1999- विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।

2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।

2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन' रखा गया।

2002- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।

2004 - थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2004- थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।

2008 -इसरो ने पीएसएलवी-सी 9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर इतिहास रचा।

2008- मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

2008- पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार दिया गया।

जन्म

1940 - समीर रंजन बर्मन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता।

1929 - भानु अथैया, भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।

1791 - हरि सिंह नलवा, महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

1924 - केनेथ कौंडा, ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति।

1897 - ये जियानयिंग, चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष।

निधन

2022 - सलीम गौस, बॉलीवुड, दक्षिण, अंग्रेज़ी फिल्मों के अभिनेता ।

1992 - विनायक कृष्ण गोकाक, ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार।

1955 - टीवी सुन्दरम अयंगर, भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।

1740-बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान सेनानायक।

महत्तपूर्व दिवस एवं उत्सव

You might also like!




Advertisment