उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में भारतीय सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मंत्री ने बताया कि मुलाकात में सशस्त्र बलों के लिए खरीद प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसमें जैविक राशन की चरणबद्ध शुरुआत, चावल और आटे जैसे भारत ब्रांड उत्पादों का विस्तार और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्नत विशिष्टताओं वाले बासमती चावल की खरीद बढ़ाना शामिल है। श्री जोशी ने कहा कि कुशल आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से खरीद बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों का समर्थन करते हुए और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देते हुए अपने सशस्त्र बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली, पौष्टिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय सेना के अधिकारियों से मुलाकात की।















