राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आएंगी


देश 14 January 2026
post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आएंगी

 जयपुर, 14 जनवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रही हैं। राष्ट्रपति दोपहर 1:40 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वे सड़क मार्ग से दोपहर 2:10 बजे लोक भवन पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 3:50 बजे लोक भवन से प्रस्थान करेंगी और 4:20 बजे नींदड़ हाउसिंग स्कीम हरमाड़ा पहुंचेंगी, जहां वे रामानंद मिशन की ओर से आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भाग लेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति शाम 5:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

You might also like!