नारायणपुर : नक्सलियों के ठिकाने से मिले भरमार राईफल व विस्फाेटक

post

नारायणपुर : नक्सलियों के ठिकाने से मिले भरमार राईफल व विस्फाेटक

नारायणपुर, 10 मार्च । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में 38वीं वाहिनी आईटीबीपी ने ऑपरेशन के दौरान आज मंगलवार काे कोण्डाकोटी के जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये भरमार राईफल एवं विस्फाेटक कॉर्डाइट पाउडर व अन्य नक्सल डम्प बरामद किया है।

नक्सली डम्प की सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए रोशन सिंह असवाल, कमांडेण्ट, 38वी वाहिनी के मार्गदर्शन में अबूझमाड़ के सीओबी. आदेर से 3 किमी. दक्षिण में जंगल के ईलाके में 38वीं वाहिनी आटीबीपी के द्वारा आपरेशन संचालित किया गया। इस अभियान के दाैरान कोण्डाकोटी के जंगल ईलाके में नक्सल डम्प मिलने पर ऑपरेशन कमाण्डर उदित नारायण, सहायक सेनानी/जीडी. द्वारा सीओबी. कुडमेल में स्थित 38वी वाहिनी बम निरोधक टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने निर्देशित किया गया । बम निरोधक टीम द्वारा प्राप्त नक्सल डम्प को सुरक्षा के लिहाज से जांच-पड़ताल के उपरांत सभी नक्सल डम्प काे सुरक्षित बरामद किया गया। तलाशी के दौरान बरामद नक्सल डम्प से भरमार राईफल व 2.250 किग्रा. कॉर्डाइट पाउडर बरामद हुई है। 38वी वाहिनी आईटीबीपी द्वारा भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति हेतु इसी प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन चलाये जाने की योजना है। यह अभियान न केवल नक्सलियों के लिए भारी आघात है, बल्कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

You might also like!