भारत-रूस कार्य उपसमूह की 5वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न


विदेश 29 April 2026
post

भारत-रूस कार्य उपसमूह की 5वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

बिक्री पश्चात सहायता, मूल्य निर्धारण और अनुबंधों के बारे में भारत-रूस कार्य उपसमूह की पाँचवीं बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार और रूस के सैन्य-तकनीकी सहयोग संघीय सेवा के उप प्रमुख सर्गेई याशिन ने की। मंत्रालय ने आगे बताया कि दो दिवसीय बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारतीय सशस्त्र बलों को सैन्य आपूर्ति के प्रमुख पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि बैठक के समापन पर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें मजबूत रक्षा सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

You might also like!