मुरादाबाद, 11 मई। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एमपीएस ग्राउंड पर खेले गए लीग मुकाबले ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से पराजित कर दिया। ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से ध्रुव दुबे को तीन विकेट झटकने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पारकर क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 149 रन पर ढेर हो गई। जिसमें धीरज 31, रुद्र 30 व गुलजाव वाहिद ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम के लिए नैतिक ने नाबाद 30 व कवि चौधरी ने नाबाद 26 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही टीम को अतिरिक्त के रूप में 60 रन भी मिले।
ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से किया पराजित
















