रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 05.05.2026 को डीएसपी अजय नागवंशी एवं निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़ पुलिस टीम ने ग्राम कुसमुरा में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुसमुरा नहरपार के पास एक व्यक्ति महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां एक व्यक्ति अलग-अलग जरिकनों में शराब रखे मिला। पूछताछ में आरोपी ने पास की झाड़ियों में और शराब छिपाकर रखना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर, 05 लीटर और 15 लीटर क्षमता वाले जरिकनों सहित कुल 50 लीटर महुआ शराब कीमत लगभग ₹5,000 तथा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले दो बड़े पात्र* बरामद किए गए।

















