अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत आज 3 विकेट पर 368 रन से आगे खेलेगा


खेल 07 June 2026
post

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत आज 3 विकेट पर 368 रन से आगे खेलेगा

07 जून । भारत एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के साथ नया चंडीगढ़ में आज दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन के स्‍कोर से आगे खेलना शुरू करेगा। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। कप्‍तान गिल 103 रन और ऋषभ पंत अर्धशतक बनाकर क्रीज पर हैं। साई सुदर्शन ने 81 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सरफी ने दो विकेट और जियाउर रहमान ने एक विकेट लिया। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
 
यह एकमात्र टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्‍सा नहीं है।

You might also like!