रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी, उपचार के लिए बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, इसस पहले ही तोड़ा दम


शहर 16 June 2026
post

रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी, उपचार के लिए बिलासपुर ले जाने की थी तैयारी, इसस पहले ही तोड़ा दम

रायगढ़ जिले में जंगल से भटकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के बाद ट्रैक पर तड़पता रहा। वहीं कुछ देर में मादा हाथी की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि हाथियों का झुंड काफी देर तक घटनास्थल के आसपास मौजूद रहा।

जानकारी के मुताबिक, हादसा घरघोड़ा रेंज के चारमार गांव की घटना की है। यहां कोयला परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली रेलवे लाइन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान करीब 45 वर्ष की एक जंगली मादा हाथी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हाथी के पैर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही दर्द से तड़पने लगी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य हाथी भी वहां पहुंच गए और घायल हाथी के पास डटे रहे।

वनकर्मियों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथियों के झुंड के कारण राहत कार्य शुरू करने में काफी परेशानी हुई। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन घायल हा​थी ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पूरे क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।  फिलहाल हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे ने एक बार फिर जंगलों से गुजरने वाली रेल लाइनों पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You might also like!