रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग में आसानी के लिए आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट शुरू की


देश 16 July 2026
post

रेल मंत्रालय ने टिकट बुकिंग में आसानी के लिए आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट शुरू की

रेल मंत्रालय ने रेल टिकट बुकिंग को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट का एक नया वर्जन जारी किया है। आईआरसीटीसी ने इस वर्जन में चार बड़े सुधार किए हैं। पहला इसमें फालतू कैप्चा, पॉप-अप या ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीज़ें नहीं हैं। दूसरा, यात्री सभी क्लास में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं। तीसरा, इसमें टिकट बुक करने के लिए ज़रूरी स्टेप्स की संख्या कम है और वेबसाइट अब यात्रियों की जानकारी सेव कर लेगी, जिससे दोबारा बुकिंग करना आसान हो जाएगा। 
 
मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी इस नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्‍ध है। मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं से इसके आसान फ़ीचर्स पर फ़ीडबैक देने का अनुरोध किया है।
 
आईआरसीटीसी वेबसाइट पहली बार 2002 में शुरू की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग 14.5 लाख टिकट बुकिंग संभालती है

You might also like!