प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी को कल दिखाएंगे हरी झंडी


देश 16 July 2026
post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी को कल दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली रेलगाड़ी को रवाना करेंगे। यह रेलगाड़ी जींद और सोनीपत के बीच चलेगी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित है, जो ट्रेन को चलाने के लिए हाइड्रोजन को बिजली में परिवर्तित करती है। इस प्रक्रिया में केवल जल वाष्प उप-उत्पाद के रूप में उत्पन्न होती है, जिससे संचालन के दौरान कार्बन उत्सर्जन शून्य होता है। भारत में ही डिजाइन, इंजीनियरिंग और एकीकृत की गई यह रेलगाड़ी स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके विकसित की गई है, जो उन्नत रेलवे इंजीनियरिंग में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।

You might also like!