ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार


व्यापार 11 August 2026
post

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली, 11 अगस्त । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते रहे, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव बन गया। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 7,753.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32 प्रतिशत टूट कर 26,605.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 53,964.19 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,862.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,726.03 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 26,323.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। वहीं जापान के टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है।

कोस्पी इंडेक्स आज 83.02 अंक यानी 1.32 प्रतिशत उछल कर 6,382.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 50.53 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,748.96 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 200.85 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,129.61 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 95.50 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,536 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,618.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत लुढ़क कर 6,317.06 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 158.49 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूट कर 25,779 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 3,964.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

You might also like!