देश भर में 10.33 करोड़ से अधिक किसान आईडी बनाए गए: सरकार


देश 11 August 2026
post

देश भर में 10.33 करोड़ से अधिक किसान आईडी बनाए गए: सरकार

सरकार ने कहा है कि अब तक देशभर में 10.33 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। किसान पहचान पत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित खरीद, ऋण वितरण और आपदा राहत में पंजीकरण को एकीकृत किया जा सकता है।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लिखित उत्तर में कहा कि किसान अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके स्वयं किसान आईडी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को डिजिटल कृषि मिशन और विभिन्न किसान-केंद्रित डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने में मदद मिली है।

You might also like!