जगदलपुर, 20 अगस्त । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए आज गुरूवार काे जगदलपुर महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की गई।
इस दौरान उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की गई कि वे किरण देव को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा उन्हें स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाएं, ताकि वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होकर जनता के बीच अपनी सेवाएं दे सकें। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर लौटने की कामना की।
इस अवसर पर जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस एवं समाजसेवक विवेक जैन उपस्थित रहे। सभी ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
महापौर संजय पांडे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंट कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
















