मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, केरलम और माहे में तेज़ वर्षा का अनुमान लगाया है। मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी दिन के दौरान तेज़ वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर आज बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, केरलम और माहे, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के मौसम की आशंका है।















