कांग्रेस नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की रैली का किया स्वागत

post

कांग्रेस नेताओं ने ईद मिलादुन्नबी की रैली का किया स्वागत

बीजापुर, 26 अगस्त। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आज बुधवार काे बीजापुर शहर में मुस्लिम समाज द्वारा रैली निकाली गई। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बीजापुर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर कुडेम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, वीरेंद्र ठाकुर (वीरू )सहित कांग्रेस के नेता विधायक कार्यालय चौक पहुंचकर रैली में शामिल मुस्लिम समाज का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगों के लिए शरबत एवं केले का वितरण किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर प्रवीण डोंगरे, नीना उद्दे, संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, पुरुषोत्तम सल्लूर, जीवन सिरसान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के स्वागत और शरबत-फल वितरण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

You might also like!