धमतरी, 26 अगस्त।
विप्र विद्वत परिषद धमतरी के तत्वावधान में बुधवार को सिन्धी धर्मशाला, आमापारा में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के शिवभक्तों सहित 15 मेहमानों ने सहभागिता कर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वादश ज्योतिर्लिंगों की पूजा-अर्चना की गई और भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर विप्र विद्वत परिषद धमतरी के अध्यक्ष पंडित बालेन्द पाण्डेय सहित पंडित महेश शास्त्री, पंडित होमन प्रसाद शास्त्री, पंडित संतोष तिवारी, पंडित खेमराज तिवारी, पंडित राजकुमार तिवारी, पंडित राजा तिवारी, पंडित मनीष चौबे, पंडित दीनानाथ पाण्डेय, पंडित सूर्यकांत तिवारी, पंडित संदीप दुबे, पंडित भूषण मिश्रा, पंडित रामशरण मिश्रा, पंडित श्रीकांत तिवारी, पंडित राजकिशोर पाण्डेय, पंडित कामेश्वर पाण्डेय, पंडित नरेशधर दीवान, पंडित पंकज द्विवेदी, पंडित रूपेश उपाध्याय एवं पंडित कमलेश उपाध्याय उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के दौरान शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की आराधना की, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। विप्र विद्वत परिषद ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति, वैदिक परंपराओं और धार्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

















