लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज परम वीर चक्र से सम्मानित कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हामिद को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि अब्दुल हामिद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अदम्य साहस और असाधारण युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
श्री बिरला ने कहा कि अब्दुल हामिद ने अपने साहस और सूझबूझ से कई दुश्मन टैंकों को नष्ट किया और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मोर्चे पर अडिग रहे। श्री बिरला ने कहा कि युद्ध के मैदान में सर्वोच्च बलिदान देकर कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हामिद ने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को और समृद्ध किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र उनके शौर्य और बलिदान को सदा याद रखेगा।


















