भारतीय इतिहास में 31 अक्टूबर 1984 का दिन एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना सुबह नई दिल्ली स्थित उनके आवास परिसर में हुई। गंभीर रूप से घायल इंदिरा गांधी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
हत्या की पृष्ठभूमि में जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई सैन्य कार्रवाई, ऑपरेशन ब्लू स्टार, को प्रमुख कारणों में गिना जाता है। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे और सिख समुदाय के एक हिस्से में गहरा आक्रोश पैदा हुआ था।
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी हिंसा भड़क उठी। इस दौरान हजारों लोगों की जान गई और अनेक परिवार उजड़ गए।
हत्या के बाद इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभाला। दिसंबर 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत हासिल किया। हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए सतवंत सिंह और केहर सिंह को 1989 में फांसी दी गई। यह घटना आज भी भारतीय राजनीति और सामाजिक इतिहास का एक निर्णायक अध्याय मानी जाती है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1759 - फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
1864 - नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1905 - अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।
1908 - चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
1914 - ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 - मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर क़ब्ज़ा किया।
1953 - बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1956 - स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
1959 - सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1960 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।
1966 - भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1968 - अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।
1978 - ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
1978 - यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
1982 - पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।
1989 - तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1992 - लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या का ऐलान किया गया। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया।
1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
1999 - मिस्र एयरलाइंस की उड़ान 990 मैसाच्युसेट्स तट की तरफ दुर्घटनाग्रस्त. विमान में सवार 217 लोगों की मौत।
2003 - हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।
2003 - मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।
2003 - मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।
2005 - फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।
2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
2008- देश में 06 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।
2015 - रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।
जन्म
1875 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृहमंत्री।
1889 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
1922 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।
1926 - नरिंदर सिंह कपानी - भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं।
1943 - ओमान चांडी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1943 - जी. माधवन नायर - भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1962 - सर्बानन्द सोनोवाल - असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं।
1977 - देबदीप मुखोपाध्याय - भारत के एक प्रसिद्ध कंप्युटर विज्ञानी हैं।
निधन
1975- सचिन देव बर्मन - बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
2001 - ब्रज कुमार नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे।
2005 - अमृता प्रीतम - प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
2005 - पी. लीला - भारतीय तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका थीं।
2006 - पी. डब्ल्यू बोथा - दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति।
2013 - के. पी. सक्सेना - भारतीय व्यंग्यकार व लेखक थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय एकता दिवस।
इतिहास के पन्नों में 31 अक्टूबर : जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से दहल उठा देश















