रायगढ़ : महापौर ने वार्डों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा


शहर 13 March 2026
post

रायगढ़ : महापौर ने वार्डों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

रायगढ़, 13 मार्च । महापौर जीवर्धन चौहान आज शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 24 और 25 (बिनोबा नगर और संजय नगर) में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाली निकासी, पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। वार्डवासियों ने नाली की सफाई, जल निकासी, नियमित साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं, जिस पर महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि, वार्डों में नाली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखना, नियमित सफाई कराना और जहां आवश्यकता हो वहां त्वरित कार्रवाई करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

You might also like!