बलोचिस्तान में पुलिस पर हमले, कहीं हथियार छीने, कहीं वाहन फूंके


विदेश 15 March 2026
post

बलोचिस्तान में पुलिस पर हमले, कहीं हथियार छीने, कहीं वाहन फूंके

क्वेटा, 15 मार्च । बलोचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में सशस्त्र समूहों ने पुलिस बलों को निशाना बनाया है। तुरबत में चोगन कुंड के पास हथियारबंद लोगों ने पुलिस दल को निशाना बनाया और डीएसपी के आधिकारिक वाहन को हथियारों सहित छीन कर फरार हो गए। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट में इन घटनाओं का जिक्र किया गया है। चोगन कुंड की घटना के बाद ईशा की नमाज के समय तुरबत हवाई अड्डे के पास एक जोरदार धमाका सुना गया। हालांकि, धमाके की प्रकृति और इसके संभावित प्रभावों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

इसी बीच, चागाई जिले के पदाग इलाके में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया। हमलावरों ने एक पुलिस वैन और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी और हथियार लूट लिए। इन घटनाओं की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

You might also like!