शपथ ग्रहण से पूर्व सम्राट चाैधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा


देश 15 April 2026
post

शपथ ग्रहण से पूर्व सम्राट चाैधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा

 पटना, 15 अप्रैल । राजग विधायक दल के नेता सम्राट चाैधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व बुधवार काे भगवान का आशिर्वाद लिया। सम्राट चौधरी ने सुबह राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पूजारी ने तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ लेते ही सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद संभव हुआ है।

You might also like!