रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी लैलूंगा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें चार आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
पहली कार्रवाई में ग्राम पोतरा रोड किनारे बाड़ी के पास आरोपी राजेश भगत (25 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पोतरा (बीजागोड़ा) में घेराबंदी कर आरोपी परमेश्वर सिदार (30 वर्ष)* को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गांव पहुँचा सचिन तेंदुलकर का परिवार आबकारी विभाग द्वारा अलग से कार्रवाई करते हुए आरोपी डोलेश्वर सिदार (43 वर्ष) एवं आरोपिया विकांति भगत (37 वर्ष) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान चार प्रकरणों में कुल 35.5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, साथ ही आरोपियों द्वारा घर एवं बाड़ी में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे *लगभग 100 किलो महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया*। टीम द्वारा आरोपियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
भी शामिल उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, आबकारी विभाग की उप निरीक्षक रागिनी नायक, उप निरीक्षक कुशल पटेल, उप निरीक्षक उज्ज्वल मेहर एवं उनकी टीम के साथ थाना लैलूंगा के एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जुगित राठिया, विनोद कुजूर एवं महिला आरक्षक अनीरा लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही। इसी कड़ी में पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम टपरदा निवासी आरोपी जगदीश सारथी (31 वर्ष) को रनभांठा की ओर तालाब के पास कच्चे मार्ग में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

















