रायगढ़ में महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई : सरेराह युवती से छेड़खानी करने वाले 4 फरार आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

शहर 08 April 2026
post

रायगढ़ में महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई : सरेराह युवती से छेड़खानी करने वाले 4 फरार आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत महिला थाना को भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला थाना रायगढ़ की टीम द्वारा ऑपरेशन “तलाश” के तहत युवती से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व इसी मामले में एक आरोपी नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

You might also like!