कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन, युवाओं और नागरिकों के लिए बनेगा बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त आकर्षक केंद्र


शहर 11 April 2026
post

कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन, युवाओं और नागरिकों के लिए बनेगा बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त आकर्षक केंद्र

रायगढ़,11 अप्रैल 2026। रायगढ़ नगर निगम शहर के वार्ड क्रमांक एक स्थित राजीव नगर, जो दूध डेयरी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, अब एक आधुनिक और आकर्षक ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत यहां हरियाली, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी विविध सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ बेहतर जीवनशैली का अनुभव मिल सकेगा।

इस परियोजना के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से राज्य शासन द्वारा लगभग 7 करोड़ 86 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज सुबह जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयार की गई कार्ययोजना एवं डिजाइन का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परियोजना के अंतर्गत सबसे पहले पुरानी संरचनाओं का जो कार्ययोजना के उपयोगी होगा उन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही स्थल समतलीकरण किया जाएगा, जिसके बाद मजबूत सीमांकन दीवार एवं मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नालियों का निर्माण कर बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

You might also like!