मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


देश 15 March 2026
post

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पंजाब में ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक वाले तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है।

You might also like!