कतर एयरवेज ने भारत के लिए उड़ानों का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया


देश 16 March 2026
post

कतर एयरवेज ने भारत के लिए उड़ानों का संशोधित कार्यक्रम घोषित किया

16 मार्च । कतर एयरवेज ने घोषणा की है कि वह इस महीने की 18 से 28 तारीख तक संशोधित और सीमित संख्या में उड़ानें संचालित करेगी। कतर में भारतीय दूतावास ने कहा कि एयरलाइन दिल्ली, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई सहित भारतीय शहरों के लिए उड़ानें संचालित करेगी। इस बीच, एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर नवीनतम शेड्यूल की जांच करने और यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि उनके संपर्क विवरण सही ढंग से अपडेट किए गए हैं

You might also like!