सिवान: बिहार के सिवान जिले के
रघुनाथपुर थाने से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाने में तैनात एक सब
इंस्पेक्टर (एसआई) और महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने तुरंत कड़ा
एक्शन लिया है। दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वायरल
वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिख रहा है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है। दोनों पुलिसकर्मी
आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।
आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी
व्यक्ति ने चोरी-छिपे यह वीडियो बनाया होगा। वीडियो बनाने के दौरान महिला सिपाही
को कुछ संदेह होने का आभास होता है, जिसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति मौके से भाग जाता है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाने
वाले लोगों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई थी।
मामला पहले विभाग के संज्ञान में आने पर
दोनों का तबादला कर दिया गया था, लेकिन अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में
हड़कंप मच गया। जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए दोनों
पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी
जारी कर दिए गए हैं।
एसपी ने साफ निर्देश दिया है कि
अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा
और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों
पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मी
निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जांच के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई
की जाएगी। एक तरफ, जहां
बिहार सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं पुलिस विभाग की
कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर सवाल उठा
रहे हैं।

















