सरकार ने किश्तवार में भारतीय वायु सेना के विमान दुर्घटना का दावा करने वाले फर्जी वीडियो का खंडन किया है।

देश 25 April 2026
post

सरकार ने किश्तवार में भारतीय वायु सेना के विमान दुर्घटना का दावा करने वाले फर्जी वीडियो का खंडन किया है।

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में भारतीय वायु सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनाया गया है। इसने नागरिकों से ऐसी अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

You might also like!