आधार ऑपरेटर के लिए आवेदन चार मई तक

post

आधार ऑपरेटर के लिए आवेदन चार मई तक

बलौदाबाजार, 25 अप्रैल । आधार पंजीयन का कार्य इन हाउस मॉडल अंतर्गत शासकीय भवनों में संचालन किये जाने हेतु इच्छुक आधार ऑपरेटर चार मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक आधार ऑपरेटर निर्धारित तिथि तक कक्ष क्र. 78, प्रथम तल संयुक्त जिला कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है।

आधार ऑपरेटर संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट बलौदाबाजार,जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा,अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (रा.) सिमगा,तहसील कार्यालय सोनाखान, तहसील कार्यालय कसडोल एवं नगर पंचायत टुण्डरा में संचालित किये जाएंगे। ऑपरेटर का कोई भी पेनाल्टी राशि भुगतान हेतु लंबित ना हो। यदि पेनाल्टी है तो उस राशि का संलग्न बैंक खाता में भुगतान कर रसीद आवेदन के साथ जमा करेंगे। ऑपरेटर 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए ।ऑपरेटर 12 वी. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है या 2 वर्ष आई.टी.आई. या 3 वर्ष डिप्लोमा का प्रमाण पत्र जमा करना होगा एवं कम्प्यूटर में जानकारी होना चाहिए। चयनित आधार ऑपरेटरो को संबधित शासकीय कार्यालय में कार्यालयीन समय/दिन में आधार पंजीयन की सेवा नियमित प्रदान करनी होगी। अधिक जानकारी के लिये जिले क़ी वेबसाईट www.balodabazar.cg@gov.in का अवलोकन कर सकते हैं

You might also like!