धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना परियोजना मगरलोड के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चारभांठा (कोरगांव) में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 8 मई तक आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड ने बताया कि उसी ग्राम की निवासरत इच्छुक पात्र महिलाएं ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ में निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 8 मई तक












.jpeg)

