भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
















