दुर्ग । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत धमधा के वार्ड क्र. 01 के डॉ. भीमराव आंबेडकर मांगलिक भवन में 02 मई 2026 शनिवार को जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर के अंतर्गत वार्ड क्र. 01 से 05 तक के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
नगर पंचायत धमधा के वार्ड 1 में शिविर का आयोजन

















