आईपीएल क्रिकेट में, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने कल रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज़ है। इस जीत के साथ, डीसी ने इस सीज़न की अपनी चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई, जबकि आरआर अपने 10 मैचों में छह जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। यह आरआर के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज़ भी है, जो इसी मैदान पर इस सीज़न की शुरुआत में एसआरएच द्वारा बनाए गए 229 रनों के बाद दूसरे स्थान पर है।
जीत के लिए 226 रनों का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि पथुम निस्संका ने 33 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली।
आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

















